फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला साहेब ठाकरे को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के निधन पर शोक की लहर है। रविवार को स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय में शिवसैनिकों द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि बाला साहेब का जाना न सिर्फ शिवसेना के लिए बल्कि देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिलाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान की अगुवाई में भारी संख्या में शिवसैनिक कार्यालय में श्रद्धांजलि देने के लिए इकठ्ठा हुए। जिन्होने बाला साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। साथ ही बाला साहेब अमर रहे के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि दिवंगत नेता के आर्दशों पर चलते हुए उनके सपने को पूरा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाला साहेब के निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसे कभी भरा नहीं जा सकता है। उमाकांत शुक्ल, राकेश मौर्य आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। मदुसूदन, गुलाब सिंह, सतीश शिवहरे, सोनू, मुकेश सिंह, सुभम, रोहित, भानू प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, संतोष शुक्ल, संजय यादव, विजय सेंगर, श्रवण गुप्ता सहित दर्जनों शिवसैनिक एकत्र हुए। उधर विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल की बैठक राधानगर में हुई जिसमें शिवसेना प्रमुख बाला साहेब के निधन पर संवेदना प्रकट की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाला साहेब का निधन एक युग का अंत है। उन्होने शेर की जिंदगी जी और हमेशा संघर्ष करते रहे। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। वंशगोपाल दीक्षित,वीरेन्द्र पांडेय, अंबिका गुप्ता, राजेन्द्र बहादुर, संतोष शिवहरे, चुन्नूलाल, रामप्रसाद, पंकज मौर्य सहित भारी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें