फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बच्चों के सपनों को लगेंगे पंख

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली/फतेहपुर। अमौली ब्लाक के फिरोजपुर गांव के तेरह परिवारों की किस्मत खुल गई। अमेरिका के शिकागो शहर से आए लाइट हाउस फाउंडेशन ने इन परिवार के मेधावी बच्चों को इंटर तक की शिक्षा दिलाने के लिए गोद ले लिया। फाउंडेशन हिंदुस्तानी नारी व और यहां की गरीबी को नजदीक से देखने और यहां के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे के साथ आया है। फिरोजपुर गांव में दोपहर का नजारा देखने वाला था। गांव के राम खेलावन घर परिवार की बेटी के विदेशी फाउंडेशन द्वारा गोद लेने की बात यह घूम घूम कर बता रहे थे। कहा भले ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न हो, लेकिन अगर इंसान में लगन है तो उसे कद्रदान मिल ही जाते है। कृष्णा इंटर कालेज में अप्रवासी संनिता अगिभनहोत्री व उनके पति अजय अगिभनहोत्री की मौजूदगी के बीच उम्मीदों को पंख लग रहे थे। ये दोनो अप्रवासी दंपति गांव के मेधावी तेरह बच्चों तक पहुंच गए। लाइट हाउस फाउंडेशन की चेयरमैन संनिता ने इन बच्चों को गोद लेने की घोेषणा करते हुए कहा आज से इन पर पढ़ाई लिखाई का सारा खर्च फाउंडेशन उठाएगा। जोर दिया बच्चों को सपना देखने दो। जब तक यह सपना नहीं देखेगें, सफलता के सोपान नहीं चढ़ सकते। इस दौरान जय कुमार जैकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह, प्रमोद कुमार, अरविंद्र सिंह, शिवबरन सिंह, राज कुमार सिंह, उदय प्रताप, राम गुलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें