फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संसस्थान में शुक्रवार को श्रावस्ती से तबादले पर आए राजेंद्र प्रताप ने प्राचार्य का पद भर ग्रहण कर लिया। अभी तक यह कार्यभार वाइस प्राचार्य कुमारी विमल वर्मा के पास था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य ने डायट का निरीक्षण किया और सभी अधीनस्थों की बैठक ली। प्राचार्य ने दफ्तर के अभिलेखों के रखरखाव और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिए।