फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 9.88 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फर्जी फाइनेंस कंपनी में निवेश के नाम पर सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड तांबेश्वर नगर निवासी अजय पटेल से 9.88 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। आरोपी ने कई गुना मुनाफा देने का लालच देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़ित अजय पटेल ने बताया कि 29 मई 2025 को टेलीग्राम ग्रुप के जरिये संतोष नामक युवक से संपर्क हुआ, जिसने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का एचआर मैनेजर बताया। उसने मुनाफे का झांसा देकर पहले 1.50 लाख रुपये मंगवाए। इसके बाद धीरे-धीरे तीन लाख और जमा कराए।

बाद में खाते में लाभांश भेजने के नाम पर खाता फ्रीज होने की बात कही और उसे चालू कराने के लिए 5.38 लाख रुपये और ऐंठ लिए। कुल 9.88 लाख रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब रकम नहीं आई तो पीड़ित ने संपर्क किया, लेकिन आरोपी ने नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन




पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





इंस्टाग्राम पर नकली आईडी बनवाकर रुपये ट्रांसफर कराए

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोज निवासी नितिन ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें बताया कि उसके पास 10 मार्च को व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को सर्विस प्रोवाइडर बताकर पार्ट टाइम नौकरी देने की बात कही। इस पर उसने इंस्टाग्राम पर आईडी बनवाई और एक हजार रुपये लिए। इसके बाद एक आईडी सुरभि विश्वास के नाम पर बनवाई। आरोप है कि इस आईडी के जरिये 20 दिन में पांच लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। इस पर उसे धोखाधड़ी का पता लगा। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें