फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान किसानों का 97.60 करोड़ फंसा, 16 क्रय केंद्रों पर लगी रोक

विज्ञापन
असोथर क्रय केंद्र में लगा धान का ढेर - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। धान खरीद के लक्ष्य को तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन किसान अपने पैसे के लिए भटक रहे हैं। क्रय एजेंसियों पर धान बेचने वाले किसानों का करीब 97 करोड़ 60 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

हाट शाखा को छोड़कर किसी भी एजेंसी ने किसानों का 40 फीसदी से अधिक भुगतान नहीं किया है। जिले में 11 एजेंसियों के कुल 81 क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीद हैं। लंबित भुगतान को देखते हुए डीएम ने 16 क्रय केंद्रों को धान खरीद करने से रोक दिया है।
धान क्रय वर्ष 2020-21 में शासन से जिले का एक लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य हासिल करने के लिए विभिन्न क्रय एजेंसियों के 81 क्रय केंद्र खोले गए।
विज्ञापन

15 अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद में 21222 किसानों का 122456.96 मीट्रिक टन धान खरीद के साथ करीब 96 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो चुका है।
अधिकांश क्रय एजेंसियों ने अपने खरीद के लक्ष्य को तो जरूर हासिल कर लिया है, लेकिन धान खरीदने के बाद किसानों का भुगतान सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आया है।
जबकि शासन का निर्देश है कि धान तौल कराने के 72 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान कर दिया जाए। धान बेचने के बाद किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। अभी जिले में 28 फरवरी तक धान खरीद होनी है।
डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने 16 क्रय केंद्रों पर धान खरीद पर रोक लगा द है। इनमें यूपी एग्रो का एक, एनसीसीएफ के पांच, नैफेड के सात, पीसीयू के दो व कृषक हितकारी का एक केंद्र शामिल हैं।
इनके अलावा जिन क्रय केंद्रों से भुगतान में देरी हो रही है, उन्हें नोटिस जारी की गई है। भुगतान में सुधार न हुआ तो खरीद पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
किसानों के बकाया पर एक नजर लाख रुपये में व खरीद मीट्रिक टन में....
क्रय संस्था नाम कुल खरीद किसान भुगतान बकाया
हाटशाखा 40674.56 7310 5680 1930.1
कृषक हितकारी 7616.80 1185 433 989.82
ग्रीन कोर 886.19 140 87 78.54
एसयूओ फार्मर्स 4099.52 680 378 387.79
किसान ज्योति 1130.46 193 25 186.17
पीसीएफ 24589.80 4806 3037 1556.37
यूपी एग्रो 15922.13 2638 537 2437.25
एनसीसीएफ 5748.78 850 566 507.87
नैफेड 8878.98 1424 1316 342.59
पीसीयू 11619.46 1770 998 171.77
भा.खा. निगम 1290.28 226 69.25 171.77
हसवा ब्लाक के खरसोला गांव निवासी उमेश कुमार ने बताया कि 26 क्विंटल धान पीसीएफ क्रय केंद्र सीतापुर में बेचा था। 20 दिन हो गए, अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। गेहूं की फसल के लिए खाद खरीदनी है। केंद्र प्रभारी एक-दो दिन में भुगतान होने की बात कह रहे हैं।
हथगाम ब्लाक के अजईपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 70 क्विंटल धान बेचे एक महीना हो गए हैं। मोबाइल में धान के तौल किए जाने का मैसेज भी आ गया है, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। जबकि 72 घंटे में रुपये खाता में भेजने का आदेश है।
धान की तौल कराने के बाद किसानों को 72 घंटे में भुगतान करने का आदेश है। जिन क्रय संस्थाओं का 15 से 20 दिन पुराना भुगतान नहीं हुआ है। उनके धान खरीद करने पर रोक लगा दी गई है।
जो क्रय केंद्र धान खरीद कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी की गई है कि किसानों के भुगतान का विशेष ध्यान दिया जाए। - रमेश श्रीवास्तव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

किसान उमेश कुमार- फोटो : FATEHPUR

किसान अनिल कुमार- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें