फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 92 कार्मिक गैरहाजिर मिले

Mon, 13 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण करती सीडीओ सी. इंदुमती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में सोमवार को दूसरे चरण के प्रशिक्षण के पहले दिन 460 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में हुए प्रशिक्षण में 92 कार्मिक गैर हाजिर थे। डीडीओ मिथलेश कुमारी सचान ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।दूसरे चरण के प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टीवार प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। एक पार्टी में चार कार्मिक होते हैं। कुल 23 कक्षों में हो रहे प्रशिक्षण में प्रत्येक कक्ष में 10 टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। इस तरह से पहली पाली में कुल 920 कार्मिक बुलाए गए थे, जिनमें 62 कार्मिक अनुपस्थित थे। इनमें आठ पीठासीन अधिकारी, 12 मतदान अधिकारी प्रथम, 30 मतदान अधिकारी द्वितीय तथा 12 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरी पाली के प्रशिक्षण में भी 230 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इनमें 920 कार्मिक शामिल थे। दूसरी पाली के प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी तीन, मतदान अधिकारी प्रथम आठ, मतदान अधिकारी द्वितीय 12 तथा मतदान अधिकारी तृतीय सात प्रशिक्षण में नहीं शामिल हुए। इस तरह से दूसरी पाली के प्रशिक्षण में कुल 30 कार्मिक  अनुपस्थित थे। दोनों पालियों की मिलाकर कुल 92 कार्मिक गैरहाजिर थे। प्रशिक्षण में ट्रेनरों ने सभी तरह के प्रपत्र भरने, वोटिंग मशीन की खराब बटन ठीक करने, मशीन लाक करने, टेंडर, चेलेंज वोट डालने की विधिवत जानकारी दी। डीडीओ ने बताया कि दो दिन का अवकाश होने के कारण कुछ कार्मिकों की ड्यूटी विलंब से बंट पाई है। ऐसी हालत में गैरहाजिर कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जो कार्मिक जानबूझकर प्रशिक्षण में नहीं शामिल हुए हैं, उनके खिलाफ लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीडीओ ने बताया कि विलंब से ड्यूटी पाने वाले कार्मिकों को 17 फरवरी की दूसरी पाली में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें