फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पंचायत सचिव निलंबित, 26 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवासों की समीक्षा बैठक की। इसमें दो फिसड्डी पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया। एमआईएस फीडिंग न कराने वाले सचिवों को चेतावनी दी है।

बुधवार देर शाम हुई बैठक में सीडीओ एसपी आनंद ने असोथर ब्लाक के पंचायत सचिव रामनरेश और धाता ब्लाक के राजेश कुमार को आवास में सुस्त काम पर निलंबित कर दिया। 26 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी की है। इनको कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि जो आवास पूर्ण हो चुके हैं, उनकी 23 फरवरी तक एमआईएस फीडिंग करा दी जाए। 26 फरवरी तक लाभार्थियों के बैंक खाता में तीसरी किस्त भेज दें। इसके बाद लापरवाही करने वाले पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पीडी अशोक कुमार निगम व पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें