फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार ठगे

Mon, 10 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर निवासी राहुल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। एक साल पहले रिश्तेदारी में गया था। गांव के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


उसको व्यक्ति ने विदेश भेजने का झांसा दिया। उसके विश्वास में आकर 90 हजार रुपये दिए। कुछ माह बाद उसने मुंबई बुलाया। मुंबई में न्यूयार्क का वीजा थमाया। इसके बाद लापता हो गया। वह एक माह तक मुंबई में आरोपी से हवाई यात्रा टिकट मिलने का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद वापस गांव लौट आया। आरोपी के घर पहुंचा तो उसके  साथ आरोपी ने गाली गलौज की। एसएचओ महेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें