फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच लाख की लूट के आरोपी से रिमांड में 87 सौ रुपये बरामद

विज्ञापन
फोटो-27-सबरजीत सिंह उर्फ भटल्ला। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जहानाबाद (फतेहपुर)। कानपुर के गोविंद नगर लेबर कॉलोनी निवासी व्यापारी रंजीत सिंह को जहानाबाद में खजाना मिलने का लालच देकर आठ अप्रैल को पांच लाख रुपये लेकर बुलाया गया था। यहां बातचीत के दौरान रुपये लेने के बाद आरोपियों के कुछ साथी खुद को पुलिसकर्मी बताकर पहुंचे और पुलिस आने का डर दिखाकर रकम लूटकर भाग गए थे। मामले में सबरजीत को पुलिस ने रिमांड पर लेकर 87 सौ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने घाटमपुर के कंचनपुर निवासी जीत सिंह को गिरफ्तार किया था। तीन नामजद समेत दो अन्य आरोपी फरार थे। बाद में 14 मई को कानपुर के सजेती थाने के कोहरा निवासी सबरजीत सिंह उर्फ भटल्ला ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सबरजीत सिंह को 10 घंटे की रिमांड पर लिया और उसे उसके घर लेकर पहुंची। यहां लूट की रकम में से 8700 रुपये बरामद किए गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बरामदगी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में डकैती की धारा बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनमें दो हाईकोर्ट जा चुके हैं।

फोटो-27-सबरजीत सिंह उर्फ भटल्ला। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें