फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 83.39 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शुक्रवार को तीन बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद 23 पदों के लिए मैदान में उतरे 94 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
बार चुनाव के लिए लाइब्रेरी, डीबीए हॉल और जिला बार हॉल में अलग-अलग बूथ बनाए गए थे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान अधिवक्ता गुटों में मतदान करने पहुंचे और पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही। चुनाव में पांच कैबिनेट के लिए भी मुकाबला हुआ।
कुल 1,921 मतदाताओं में से 1602 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से लाइब्रेरी और डीबीए हॉल में मतगणना की जाएगी।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए : बाबूसिंह यादव, आलोक शर्मा, जगनायक सचान, रमेश सिंह भदौरिया, विजय सिंह।
महामंत्री पद के लिए : अनिल श्रीवास्तव, अनुराग नरायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्रा, कुलदीप सिंह आर्य, धर्मेंद्र मिश्रा, शाहजहां।
फोटो-29-मतदान पेटी में अपना मत देते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : समीक्षा बैठक करते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम।
फोटो-29-मतदान पेटी में अपना मत देते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : समीक्षा बैठक करते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम।