फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो सवार बाराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाने से पश्चिमी हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से मंगलवार रात करीब तीन बजे बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। बोलेरो सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


असोथर थाना क्षेत्र के मनावा गांव से बारात में थरियांव थाना क्षेत्र के बघैला गांव बोलेरो सवार गए थे। रात करीब तीन बोलेरो हाईवे पार करने लगी। तभी ट्रेलर ने टक्कर मार दी। बोलेरो पलट गई। ट्रेलर में फंसी बोलेरो घिसटती हुई डिवाइडर तक पहुंच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची।

पुलिस ने असोथर थाने के कंधिया निवासी अनूप यादव, राकेश कुमार यादव,सोनू यादव, मनावां के जमोही डेरा निवासी ओंकार नाथ यादव, रामसुमेर यादव को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
1- हाईवे पर ट्रेलर से भिड़ी बोलेरो

ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो सवार बाराती घायल
हादसे में पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें