फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कमेटियों की समीक्षा करेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सपा ने लोकसभा चुनाव फतह की चक्रव्यूह रचना शुरू कर दी है। शनिवार को शहर के शादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर हुई सपा की बैठक में बूथ कमेटियों की समीक्षा करने का निर्णय हुआ। चुनावी फतह के लिए छूटे पार्टी मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।

पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुका है। ऐसे में पार्टी जनों को अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने की आवश्यकता है। कहने के लिए प्रत्याशी चुनाव लड़ता है, लेकिन असली चुनाव कार्यकर्ता लड़ते हैं। ऐसे में बूथ कमेटियों का मजबूत और सक्रिय होना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों से लोग आजिज हो चुके हैं। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि बूथ स्तर तक के संगठन मजबूत करते हुए क्रियाशील किए जाएं।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी विधानसभा अध्यक्ष बैठकें कर बूथ कमेटियों की समीक्षा कर लें। जो निष्क्रिय हों, उनके स्थान पर दूसरे कार्यकर्ताओं को शामिल कर लें। छूटे मतदाताओं के नाम शामिल करने का अभियान चलाएं, जिससे लोकसभा चुनाव आसानी के साथ फतह किया जा सके।
विज्ञापन


बैठक में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, मोइन खान, विपिन सिंह यादव, फहमीदा खान, रीता प्रजापति, हाजी रफी, राजू कुर्मी, बृजेश सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें