फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन निर्विरोध, आधा दर्जन प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खागा(फतेहपुर)। मॉडल बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इससे तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 20 पदों के लिए 42 प्रत्याशियों का चुनाव होगा।

सहायक चुनाव अधिकारी मोतीलाल एडवोकेट ने बताया कि दस वर्ष से ज्यादा प्रैक्टिस होने के आरोप में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के चंद्रभवन सिंह और ओमप्रकाश सोनकर के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। नामांकन पत्रों के निरस्त होने से महजाब और आशीष कुमार दीक्षित निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के प्रत्याशी अमर सिंह का भी नामांकन पत्र खारिज किया गया है। नामांकन पत्र में रजिस्ट्रेशन संख्या गलत थी। नामांकन पत्र खारिज होने से कुबेर सिंह निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन


इसी प्रकार वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद के बसंतलाल साहू, अनिल कुमार त्रिवेदी, राकेश कुमार तिवारी के नामांकन रद्द किए गए। इस पद पर अब आठ प्रत्याशी बचे हैं। छह चुने जाने हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र रद्द होने से अब 20 पदों पर चुनाव होगा। 42 प्रत्याशी चुने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें