अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मदन मोहन मालवीय नेत्र चिकित्सालय में दवाओं का संकट है। पर्याप्त दवाएं न होने से डाक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। ऐसे में गरीब मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
गुरुवार को नेत्र चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ रही। यहां तैनात डा. विशेष त्रिपाठी मरीजों का इलाज कर रहे थे। यहां आए मरीज रामकुमार, अनीस, विक्रम ने बताया कि कुछ दवाएं तो अस्पताल से मिली हैं लेकिन एंटी एलर्जिक ड्राप बाहर से लेना पड़ा। चिकित्सालय में एंटी एलर्जिक ड्राप व दवाएं नहीं है। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय का कहना है कि चिकित्सक से जानकारी ली जाएगी जो दवाएं कम होंगी और उपलब्ध कराई जाएंगी।