अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव चौकी के पास हाईवे पार कर रहे किसान को ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में सांसे थम गईं। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी देव सिंह (50) बुधवार को किसी काम से ससुराल माघीदयाल का डेरा गांव आए थे। गुरुवार की सुबह वे नित्य क्रिया के लिए जंगल जा रहे थे। हाईवे पार करते वक्त कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
हादसा देखकर इलाकाई लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस के पीछा करने पर चालक टोल प्लाजा के पास ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना ससुराल पहुंची तो हड़कंप मच गया। घायल किसान को जिला अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि किसान की रास्ते में ही मौत हो गई थे। बेटे शैलेंद्र ने बताया कि पिता कृषि कार्य करते थे। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
ससुराल में किसान को ट्रक ने कुचला, मौत
हाईवे पार करते वक्त हुआ हादसा