हथगाम। किसानों, खेतिहर मजदूरों और अन्य कामगारों की समस्याओं को दूर कराने के लिए सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हथगाम ब्लाक मुख्यालय में धरना दिया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रांतीय नेता कामरेड मोतीलाल के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों ने यह आंदोलन किया। भाकपा नेता रामसजीवन सिंह, राधेरमन पांडेय, कामरेड मोतीलाल, राम प्रकाश, डीडीसी राकेश प्रजापति, सुमन सिंह चौहान ने भी दोनों सरकार की नीतियों को जनता का विरोधी बताया।
इसके बाद कई मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। इसमें स्वामीनाथन आयोग की सिफ ारिशों को लागू कराने, खेती की बढ़ती लागत को कम कराने, कृषि यंत्रों, बीज, खादों को जीएसटी से अलग रखने की मांग की। इस दौरान रामचंद्र, सीएल सोनकर, फूलचंद्र पाल, छोटे लाल, पूरन लाल, सुमेर सिंह पाल, अवध बिहारी, गोवर्धन प्रसाद पाल, हीरालाल चौधरी, मलखान सिंह रहे।
फोटो नंबर व परिचय
30- हथगाम ब्लाक परिसर में प्रदर्शन करते कम्युनिस्ट।
भाकियू ने हथगाम ब्लाक पर दिया धरना
किसानों, मजदूरों की समस्याएं दूर करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो