फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सऊदी में युवक की मौत के बीमा का 80 लाख धोखाधड़ी कर हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सऊदी अरब में युवक की दुर्घटना में मौत का मिलने वाली बीमा की रकम सगे भाई समेत तीन हड़प गए। मामले में बिंदकी पुलिस ने तीनों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी निवासी मुजम्मिल ने बताया कि उसका पुत्र सद्दाम सऊदी अरब में रहता था। बेटी की 27 मई का आकस्मिक मौत सऊदी में हो हुई थी। दुर्घटना बीमा के लिए गांव के रज्जन ने अपने सऊदी में रहने वाले भाई वकीम अकरम से पैरवी कराने की बात कही। रज्जन ने अपनी पत्नी शकीला खातून के साथ साजिश के तहत नोटरी में पावर ऑफ एटार्नी 11 जून 2020 को वसीम अकरम को कराई। दुर्घटना बीमा में पुत्र के नाम पर चार लाख रियाल मिले। भारतीय मुद्रा में करीब 88 लाख रुपये होते हैं। रुपये निकालकर तीनों ने आपस में बांटकर हड़प कर लिए। बीमा मिलने का पता लगने पर उसने वसीम अकरम से रुपये मांगे। उसने 18 लाख 23 हजार रुपये आठ जून 2022 को खाते में डलवाए। क्लेम में तीन लाख रुपये का खर्च होना बताया। तीन लाख उसने 12 जुलाई 2022 को वसीम अकरम को दिए। बाकी रुपये वसीम ने सऊदी से भेजने की बात कही। उसके बाद से कोई रकम वसीम ने नहीं भेजी। रज्जन ने अपनी पत्नी व भाई संग धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज बनाकर पुत्र सद्दाम की बीमा राशि हड़प ली है। उसने शिकायत करने की बात कही। उसे जान से मारने की धमकी दी है।

कौशांबी के युवक पर किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी 24 सितंबर से लापता है। किशोरी की मां ने काफी खोजबीन के बाद कौशांबी जिला मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कैमा निवासी महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें