फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बांदा-कानपुर हाईवे पर लगा 8 किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। हमीरपुर यमुना पुल मरम्मत के लिए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे पर देखने को मिल रहा है। शनिवार भोर करीब चार बजे से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं। जनपद के बंधवा से लेकर बांदा के चिल्ला यमुना पुल तक लगभग आठ किमी लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन

जाम के कारण हाईवे पर हालात इतने बिगड़ गए हैं, कि ललौली कस्बे की जर्जर व निर्माणाधीन सड़क पर वाहन घंटों तक रेंगते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत रोडवेज की बसों, अन्य निजी सवारी वाहनों को हो रही है। बड़ी तादाद में ट्रक जाम में फंसे रहे हैं। हमीरपुर यमुना पुल बंद होने के कारण प्रतिदिन चिल्ला पुल से निकलने वाले करीब 800 से 1,000 भारी वाहन अब बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे का रुख कर रहे हैं। पहले ही संकरी और जर्जर हो चुकी यह सड़क अब भारी वाहनों के बोझ से पूरी तरह जाम हो चुकी है। ललौली में शुक्रवार आधी रात से जाम की स्थिति बनी हुई है।
चालकों की जल्दबाजी और आगे निकलने की होड़ में कई भारी वाहन सड़कों पर आड़ा-तिरछा खड़े होने से स्थिति को बदतर बना दिया है। नतीजन, न तो वाहन निकल पा रहे हैं और न ही किसी को वैकल्पिक रास्ते की जानकारी है।
विज्ञापन

जाम के कारण बसों और निजी वाहनों में सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने से रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा जैसे जरूरी कार्यों में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की जानकारी कई बार प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। यातायात प्रभारी लालजी ने बताया कि मार्ग में हुए गड्ढों में वाहनों के फंसने से जाम स्थिति बनी हुई है, लेकिन वाहनों का आना जाना कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें