फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह डिग्री और इंटर कालेजों में ठहरेंगे सुरक्षाबल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के 16 डिग्री और इंटर कालेजों में सुरक्षाबलों के जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम और सीओ ने निरीक्षण कर यहां का जायजा लिया। व्यवस्थाओं में दिखी कमी को समय से दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि नगर के रानीचंद्र प्रभा, गिरिजा देवी, ठा. दरियाव सिंह डिग्री कालेज, शुकदेव, आशा सिंह बालिका इंटर कालेज, किशनपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज, रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कालेज, सरौली गांव के ठा. जागेश्वर सिंह डिग्री कालेज, खखरेरू थाना क्षेत्र में अमर शहीद कंचन सिंह डिग्री कालेज शिवपुरी, पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज खखरेरू, धाता थाना क्षेत्र मे अढ़ौली डिग्री कालेज, चौधरी शिवसहाय सिंह इंटर कालेज, चौधरी शिव सिंह महाविद्यालय, चौधरी धरमपाल सिंह महाविद्यालय, ईश्वरदीन सिंह महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के संत विनोबा भावे इंटर कालेज में सुरक्षाबलों के रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि एसडीएम राहुल कश्यप के साथ सभी कालेजों का निरीक्षण कर लिया गया है। पेयजल, बिजली और शौचालयों की व्यवस्था ठीक है। जो कमियां हैं, उनको भी जल्द ठीक करने के लिए प्रबंधकों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें