फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, सीबीएससी 12वीं की आज से होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा शनिवार से शुरू होगी। बने दो परीक्षा केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सीटिंग प्लान को अंतिम रूप दे दिया गया। पहले दिन 819 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में 819 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंड्री स्कूल और चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंड्री स्कूल चित्रांश नगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा 12 के 416 परीक्षार्थी आवंटित हैं। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के 403 परीक्षार्थी हैं। दोनों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा की

तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थी की सघन तलाशी ली जाएगी। इसके बाद प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी को केंद्र में सुबह नौ बजे तक आ जान होगा। तलाशी आदि के बाद साढ़े नौ बजे केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। प्रश्नपत्र सवा दस बजे बांटे जाएंगे। परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे खत्म होगी। परीक्षा के नोडल सहोदर ग्रुप के अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षार्थी को केंद्र में स्कूल की यूनिफार्म के साथ प्रवेश पत्र, स्कूल का परिचय पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें