बिंदकी। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को जिलाधिकारी नहीं पहुंच सके। शिकायती पत्र लेकर इंतजार करने के बाद कई लोग लौट गए। कुल 180 शिकायतें आईं जिनमें से केवल सात शिकायत का निस्तारण हो सका।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सुबह दस बजे से ही फरियादियों की लंबी लाइन सभागार के बाहर लग गई। मगर डीएम आंजनेय कुमार सिंह नहीं पहुंच सके तो कई फरियादी वापस लौट गए। कई ने एसपी राहुल राज से अपनी शिकायत दर्ज कराई। सालेपुर के राजनकरन ने अवैैध रूप से मकान बनाने की शिकायत की।
बकेवर बुजुर्ग निवासी रामादेवी ने शिकायत किया कि प्रधान चंद्रकांता ने उसका घर गिरवा दिया है। इस मौके पर सीएमओ उमाकांत पांडेय, सीओ अभिषेक तिवारी, तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव, न्यायिक तहसीलदार डीके सिंह अन्य विभागों के मुखिया या प्रतिनिधि मौजूद रहे।
दो साल से नहीं मिला गेहूं का भुगतान
बिंदकी। डेहरिया गांव निवासी राजकुमार उमराव ने शिकायत किया कि उसने मई 2017 में गेहूं खतौनी के माध्यम से कांटा संचालक अमर बहादुर सिंह उर्फ अंगद सिंह निवासी मंडराव को तौलाया था। काफी दिनों बाद उसको 64 हजार 582 रुपये की चेक दी गई। जब उसने चेक को अपने खाते में लगाएं तो वह बाउंस हो गई। इसकी शिकायत जब उसने अंगद सिंह से की तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उसने भुगतान की मांग की है।
काफी इंतजार करने के बाद कई फरियादी वापस लौटे
अमर उजाला ब्यूरो