फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत कब्जा कराने में तत्कालीन एसओ, हल्का इंचार्ज फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईकोर्ट से स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जा दखल में दो दिन पहले गाजीपुर थानेदार के पद से हटे एसआई धीरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी वर्तमान में तैनात एसआई श्रीनिवास राय फंस गए हैं। इनकी भूमिका संदिग्ध होने पर कार्रवाई के संबंध में सीओ ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के बंवारा गांव का है। गांव का एक पक्ष संतोष मिश्रा और दूसरा पक्ष संजय मिश्रा हैं। संतोष मिश्रा की ओर से 11 अगस्त को डीएम, एसपी से शिकायत की गई थी। आरोप है कि हाईकोर्ट से उसके पक्ष में आदेश के बाद भी विपक्षियों से मिलीभगत कर एसओ ने बोई गई फसल नष्ट करा दी और उसके ही खिलाफ

फसल नष्ट करने की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की एसपी ने जाफरगंज सीओ श्रीपाल यादव को जांच सौंपी थी। सीओ की जांच में प्रकरण में सामने आया कि संतोष मिश्र के चचेरे बाबा सुखनंदन अविवाहित थे। उन्होंने अपनी 32 बीघा जमीन का 1990 में संतोष और उसके भाइयों के नाम में बैनामा कर दिया था। बैनामे से
विज्ञापन


नाराज होकर 23 जनवरी 1991 को दूसरे पक्ष के बुजुर्गों ने सुखनंदन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मारने वाले पक्ष के पास सुखनंदन की ओर से 1988 में वसीयत का दावा किया था। पक्षों के प्रकरण कोर्ट में चल रहे हैं। मामले में 16 अप्रैल 2018 को जमीन की जुताई कर फसल नष्ट की गई है। संतोष मिश्रा पक्ष

हाईकोर्ट पहुंचा। वहां से संतोष पक्ष को 19 अप्रैल 2018 को निषेधाज्ञा (स्टे) को प्रभावी रखने का आदेश मिला। गाजीपुर पुलिस ने संतोष पक्ष पर जमीन की जुताई कर संजय मिश्रा की फसल नष्ट करने का उल्टी एफआई दर्ज की। जांच अधिकारी सीओ श्रीपाल यादव ने कार्रवाई में स्पष्ट किया है कि संतोष मिश्रा की फसल बगैर किसी

सक्षम अधिकारी के आदेश पर दूसरे पक्ष ने नष्ट किया है। जांच में एसओ धीरेंद्र सिंह व हल्का प्रभारी श्रीनिवास राय की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सक्षम अधिकारी का आदेश न होने के बाद भी कब्जा परिवर्तन में हल चलाने दिया गया। पीड़ित संतोष पक्ष का नुकसान हुआ। हाईकोर्ट, डीएम, सदर एसडीएम के आदेश के बाद भी पीड़ित पक्ष को खेती करने से रोका जा रहा था। जिसके संबंध में पूर्व एसओ धीरेंद्र सिंह की प्रारंभिक जांच व एसआई श्रीनिवास राय का स्थानांतरण कहीं दूसरी जगह करने की संस्तुति की गई है। सीओ श्रीपाल यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

कब्जेदारी में हटाए गए एसओ, हल्का इंचार्ज फंसे
पूर्व एसओ के खिलाफ जांच व एसआई के स्थानांतरण की संस्तुति
दो दिन पहले एसओ का पीआरओ पद पर हुआ ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें