फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 552 लाख से बनेंगी 70 सड़कें, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बेहतर संपर्क

विज्ञापन
फोटो-21-शहर के ​शिवपुरम् कालोनी की जर्जर सड़क से निकलते बाइक सवार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में खजुहा, विजयीपुर, शिवपुरम कॉलोनी, अमौली, फरीदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में 70 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण खंड की ओर से 552 लाख से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को रफ्तार मिल सकेगी।
विज्ञापन

ग्राम जमीनीखेड़ा में अविनाश वर्मा के दरवाजे से जयप्रकाश के घर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। उबड़-खाबड़ मार्ग के कारण न केवल वाहनों का आवागमन मुश्किल है बल्कि पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी तरह असोथर के ग्राम गढ़ी में गाजीपुर संपर्क मार्ग से स्वर्गीय सूर्यभान सिंह के डेरा तक सीसी रोड का निर्माण प्रस्तावित है। यहां वर्तमान में सड़क के नाम पर धूल ही उड़ती है।
अमौली के ग्राम पंचायत बबई में उदय तिवारी के घर से रामगोपाल के घर तक सीसी रोड और नाली बनाई जाएगी। देवमई ब्लॉक के ग्राम पंचायत नंदापुर में दऊआ कुशवाहा के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण होगा। इससे बरसात में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव एमएलसी कुंवर अविनाश सिंह चौहान, विधायक राजेंद्र पटेल, जय कुमार सिंह जैकी, विकास गुप्ता, ऊषा मौर्या और कृष्णा पासवान द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिए गए थे। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नौ मई को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता विकास कुरील ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जांच के बाद मानकों पर खरे उतरने वाली कंपनियों का चयन किया जाएगा।


67.97 लाख से बनेंगी ये महत्वपूर्ण सड़कें

- धाता ब्लॉक में मेनरोड पुल से ग्राम किशुनदासपुर (लोहटीपर) के अवशेष भाग में सीसी रोड 4.57 लाख
- ओझी खरगसेनपुरमय भदबा में धनंजय सिंह के घर से रामशरण के घर जाने वाली सड़क पर सीसी रोड व नाली 7.80 लाख
- बहुआ के ग्राम पंचायत करसवां में अमर सिंह के मकान से प्रेमचंद्र सोनी के मकान की ओर सीसी रोड व नाली निर्माण 7.13 लाख

- नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के मुख्य द्वार से द्वितीय द्वार तक सीसी रोड का निर्माण 8.46 लाख

- हरदौली में कल्लू के दरवाजे से धक्काड़ी पटेल के घर तक सीसी रोड व नाली का निर्माण 6.22 लाख

- ग्राम ब्रह्मरौली में रामबाबू के मकान से महेश रैदास के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण 9.80 लाख

- ऐरायां ग्रामसभा बहेरा सादात पचघरा में नरेश के खेत के पास ही रामदीन मौर्य के घर तक सीसी सड़क निर्माण 7.58 लाख

- ग्रामसभा हरीरामपुर कैथाला में ठाकुर बाबा से राजकुमार लोधी के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण 8.94 लाख

- नगर पालिका सदर में शिवपुरम कॉलोनी कलक्टरगंज में आरती के घर से अखिलेश के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण 2.89 लाख

- हरियापुर में मेनरोड से नीलम के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण 4.58 लाख

फोटो-21-शहर के शिवपुरम् कालोनी की जर्जर सड़क से निकलते बाइक सवार। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें