फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक दिन में दो बच्चे समेत 7 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 29 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक दिन में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद भी कोरोना के प्रति बरती जाने वाली सावधानियां नहीं अपनाई जा रही हैं। ये लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में 201 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। इसमें एक-एक असोथर और मलवां का बच्चा संक्रमित मिले। दोनों की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीच है। इसके अलावा दो-दो मलवां और तेलियानी व एक खजुहा में कोरोना से संक्रमित मिला। इसमें दो महिलएं शामिल हैं। इस तरह से शुक्रवार को एक साथ 7 कोरोना संक्रिमत मरीज मिले। सभी को होम क्वारंटाइन में भेजा गया है। एक साथ इतनी संख्या में पहली बार कोरोना के मरीज मिले हैं। कोरोना के प्रति लगातार लापरवाही बरतने से संक्रमण का खतरा बढ़ा है। जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 10 है। कोविड वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी केके सिंह ने बताया कि कोरोना के 7 केस मिले हैं। ये अलग-अलग क्षेत्र के हैं। सभी ने दो दिन दिन पहले टेस्ट कराया है। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें