फतेहपुर। विद्युत विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से एक लाख की ठगी कर ली गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरापुर निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी मनीष त्रिपाठी ने उसे विद्युत विभाग में सविंदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के झांसा दिया। बदले में एक लाख रुपयों की मांग की। उसने मनीष को एक लाख रूपया दे दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने अपना रुपया वापस मांगा। आरोपी ने रुपया देने से मना कर दिया। युवक ने मामले की शिकायत राधानगर थाने में की। मनीष ब्राम्हण महासंघ भारत प्रदेश महासचिव हैं। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का चौथा मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।