फोटो-21-वाहनों पर कार्रवाई करती पुलिस। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे की पटरियों पर खड़े वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए क्रैश कॉरिडोर टीम ने शुक्रवार रात अभियान चलाया। अभियान में कोतवाली, हुसैनगंज, थरियांव, खागा और मलवां थाना क्षेत्रों की हाईवे पटरी पर खड़े 68 भारी वाहनों का ई-चालान किया गया।
अभियान के दौरान कोतवाली में 12, हुसैनगंज में 13, थरियांव में 15, खागा में 15 और मलवां में 13 वाहन खड़े पाए गए। सभी ट्रक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में वाहन खड़ा करने पर वाहन सीज कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात प्रभारी लालजी सविता ने दोपहिया वाहन, बिना फिटनेस वाले वाहन, नंबर प्लेट विहीन वाहन और नाबालिकों की ओर से चलाए जा रहे ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई की। चालकों को नियमों का पालन करने और जागरूकता सामग्री वितरित की।
फोटो-21-वाहनों पर कार्रवाई करती पुलिस। स्रोत पुलिस