फतेहपुर। जिले की सभी 10 निकायों में रविवार तक कुल 68 नामांकन दाखिल हुए, जबकि सदस्य पदों के लिए 572 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सोमवार नामांकन की अंतिम तिथि है।
नगर पालिका फतेहपुर में अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य पद के लिए 139 नामांकन पत्र दाखिल हुए। बिंदकी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के अब तक पांच और सदस्य पद के लिए 74 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
नगर पंचायत कारीकान धाता में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए 17 नामांकन दाखिल हुए। किशनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अभी कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, जबकि सदस्य पदों के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। खखरेरू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पांच और सदस्य पद के लिए 38 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। असोथर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 19 और सदस्य पद के लिए 70 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके। खागा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के लिए 72 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। हथगाम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सात और सदस्य पद के लिए 55 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके। बहुआ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए नौ और सदस्य पद के लिए 33 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। कोडा जहानाबाद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 10, जबकि सदस्य पद के लिए 62 लोगों ने अब तक नामांकन दाखिल किया है।
भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
भाजपा ने शनिवार रात को सभासद पदों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी। रविवार दोपहर तक अध्यक्ष पदों की घोषणा की। भाजपा के सभी प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इसे देखते हुए नामांकन केंद्रों में बहुत भीड़ रहेगी।