बिंदकी। बीमारी से परेशान फैक्टरी कर्मी युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मैधू का डेरा गांव निवासी बिहारी पाल का पुत्र अनूप (18) फैक्टरी कर्मी था। पिता ने बताया कि पुत्र कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं आ रहा था। वह शनिवार देर रात घर से बाहर निकला होगा। गांव से ही कुछ दूरी पर नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने रविवार सुबह शव लटकता देखकर खबर दी। घटना की जानकारी से परिवार के होश उड़ गए। वह लोग मौके पर पहुंचे। फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर जान देने की तहरीर दी है। घटना की जांच की जाएगी।
मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहर खाया
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी राजू (42) ने मानसिक तनाव से रविवार को घर में जहर खा लिया। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि राजू कई दिनों से घरेलू विवाद को लेकर मानसिक तनाव में है। तभी उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। (संवाद)