बिंदकी बैंक का प्रतिनिधि बनकर फोन करने वाले ठग ने मंगलवार को चौकी में तैनात सिपाही को निशाना बनाया। सिपाही ने बातों-बातों में खाते से संबंधित सारी जानकारी ठग को दे दी। थोड़ी ही देर में उसके खाते से एक लाख 62 हजार रुपये पार हो गए।
कोतवाली की कस्बा चौकी में नानक नामक सिपाही की तैनाती है। मंगलवार को नानक के पास एक फोन आया। जिसमें फोन करने वाले खुद को बैंक कर्मी बताते हुए झांसे में लिया। पुलिसकर्मी ने अपने खाते से जुड़ी अन्य जानकारी दे दी। जानकारी देने के बाद सिपाही अपने काम पर चला गया। कुछ देर बाद मोबाइल के मैसेज की घंटी बोली तो सिपाही के होश उड़ गए।
सिपाही के खाते से एक लाख 62 हजार रुपये की रकम निकल चुकी थी। सिपाही ने मामले की एफआईआर कोतवाली में दर्ज कराई। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह काम साइबर अपराधी का है। सिपाही का कॉल डिटेल निकाल कर पडताल कराई जा रही हे।