फतेहपुर। डीएम संजीव सिंह ने वोट डालने पहुंचे निशक्त रोहित को अपने बदले नंबर वन का खिताब दिलाकर उनका मान बढ़ाया। दरअसल डीएम पहला वोटर बनने के लिए सपत्नी बूथ पर पहुंचे थे। निशक्त को देखते ही उनका मन बदला और खिताब रोहित के नाम हो गया। इधर, सीडीओ चांदनी सिंह ने विश्व भारती स्कूल में वोट डाला।
डीएम ने अपना व पत्नी श्वेता सिंह का हाल ही में वोटर आईकार्ड बनवाया था। डीएम सुबह सात बजे सिविल लाइंस पोलिंग बूथ टेंडर हार्ट स्कूल पहुंचे। यहां निशक्त रोहित कुमार मां के साथ आए थे। डीएम की नजर पड़ी तो उन्होंने रोहित के लिए व्हील चेयर मंगवाई और खुद भीतर ले जाकर उन्हें वोट डलवाया। इसके बाद डीएम व
उनकी पत्नी ने मतदान किया। रोहित को पहला मतदान करने वाला घोषित किया गया। प्रभारी सीडीओ चांदनी सिंह भी अपना वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित विश्व भारती इंटर कालेज में बूथ में मतदान किया। उन्होंने मतदान करने के बाद बूथ में बने सेल्फी प्वाइंट में फोटो भी खिंचवाई।
फोटो 47- निशक्त वोटर को अपने साथ मतदान कराने ले जाते डीएम संजीव सिंह और उनकी पत्नी श्वेता सिंह
फोटो 11- सीडीओ चांदनी सिंह ने भी किया मतदान
डीएम ने निशक्त रोहित को दिलाया नंबर वन का खिताब
- पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे थे, देखा तो करने पहुंचे मदद
- साथ में एक निशक्त को खुद ले जाकर कराया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो