फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी दमकल व एफएसओ की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। अतिक्रमण और ट्रैफिक सिस्टम खराब होने से आए दिन लोग जाम से जूझ रहे हैं। शनिवार को शहर के वर्मा तिराहा में जाम लगने से दमकल और एफएसओ की गाड़ी फंस गईं। हालांकि ट्रैफिक सिपाही एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल करा सके।
विज्ञापन


वर्मा तिराहा से हरिहरगंज और आईटीआई रोड को जाने वाले मार्ग में अतिक्रमण है। दोपहर में यहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में दमकल की गाड़ी भी फंसी रही। जाम में फंसे दो पहिया और पैदल जाने वाले लोग तो इधर उधर से निकल गए लेकिन चार पहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। शहर के ज्वालागंज बस स्टाप के पास, लालाबाजार, चौक, जिला अस्पताल के बाहर, बाकरगंज में जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें