फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस सेवाएं बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। परिवहन निगम में परिचालकों की कमी से रोडवेज बस सेवाएं बाधित हो रही हैं। कई रूट में बसों का संचालन भी प्रभावित हो गया है। इससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बस अड्डा में घंटों इंतजार के बाद बसें मिलती हैं। डिपो में 40 परिचालक कम हैं।

यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए एक ओर प्रदेश सरकार रोडवेज बसों की सेवाओं का विस्तार कर रही है। दूसरी ओर परिचालकों की कमी से बसों का संचालन बेपटरी हो रहा है। जिले से कानपुर-इलाहाबाद के अलावा दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, इटावा, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, बरेली, आजमगढ़, बलिया, बनारस के लिए बसें चल रही हैं। अब ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज सेवा शुरू कराने का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कस्बा व गांवों के लिए बस सेवाएं शुरू भी हो चुकी हैं, लेकिन परिचालकों की कमी से इलाहाबाद-कानपुर जाने वाली कई खड़ी हो गई हैं। इससे यात्रियों बस का सफर करने में परेशानी होने लगी है। डिपो प्रभारी ओपी सोनकर ने बताया कि डिपो में 40 परिचालकों की कमी है। परिवहन निगम से डिपो में परिचालकों की तैनाती कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें