फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज हाल सीज होने के बाद दस आयोजन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पूर्व मंत्री अयोध्या पाल का मंगलम मैरिज हाल सीज होने के बाद फरवरी और मार्च में बुक हुई शादी समारोह के आयोजन फंस सकते हैं। ऐसे में आयोजकों के दिल की धड़कन बढ़ गई है। यही नहीं लोगों ने अन्य मैरिज हालों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि प्रबंधक ने हफ्तेभर का समय मांगा हैं।

बुधवार को करीब 70 लाख की बकाएदारी पर बैंक आफ बड़ौदा की टीम ने पूर्व मंत्री की कोठी, मैरिज हाल और दुकानों को सीज कर दिया था। इससे पहले से बुकिंग करा चुके लोग चिंतित हैं। करीब दस बुकिंग हैं जिनके आयोजन फरवरी और मार्च में होने हैं। वहीं, मैरिज हाल की बुकिंग का काम देख रहे दीपू पाल ने बताया कि अभी बैंक ने समय दिया है इस मसले को हल कर लिया जाएगा। सभी आयोजन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएम से मिले व्यापारी, मिला आश्वासन
फतेहपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में दुकानदार जिलाधिकारी से मिले। दुकानदारों ने बताया कि वह पूर्व मंत्री अयोध्या पाल की मार्केट के व्यापारी है। पिछले दस वर्षों से अधिक समय से प्रतिष्ठान से व्यापार कर जीवन यापन कर रहे हैं। दुकानदारों ने प्रतिष्ठान आवंटित रहने की मांग की और कहा कि किराया आदेश के अनुसार जमा करेंगे। इस दौरान दुकानदार जमशेद अहमद, अरशद, अंशुमान सिंह, अजय कुमार, इमरान, संतराम, कुशलपाल सिंह रहे।
विज्ञापन


मॉडल शॉप का हो सकता स्थानांतरण
फतेहपुर। पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद के सीज पाल भवन और मार्केट में संचालित मॉडल शॉप की जगह में कभी भी बैंक का कब्जा हो सकता है। उससे पहले अनुज्ञापी को मॉडल शॉप का दूसरे इलाके में व्यवस्थापन कराना पड़ सकता है। बैंक ने कुछ दिन का वक्त व्यवस्थापन के लिए दिया है। आबकारी सदर निरीक्षक अजय मिश्र ने बताया कि मॉडल शॉप के अनुज्ञापी की ओर से मामले की सूचना नहीं आई है। सूचना आने पर व्यवस्थापन दूसरी जगह पर होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें