अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मलवां विकास खंड की नहर की शाखाओं का डीएम ने रविवार को निरीक्षण किया। सिल्ट सफाई में सुस्त काम देखकर कार्यदायी संस्था व जेई को फटकार लगाई। 15 दिसंबर तक सिल्ट सफाई का काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम कुमार प्रशांत ने कोटिया और केवई माइनर का निरीक्षण किया। ठेकेदार द्वारा कराए गए सिल्ट सफाई की गुणवत्ता देखी। कोटिया माइनर में सिल्ट सफाई का काम सुस्त पाया। उन्होंने केवई माइनर में हुई सिल्ट सफाई भी देखी।
डीएम ने कहा कि सिल्ट सफाई में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक शत प्रतिशत काम पूरा हो जाना चाहिए।
रबी फसल की सिंचाई में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नहर और शाखाओं की टेल तक पानी पहुंचाया जाए। इससे अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई का पानी आसानी से मिल सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक जेपी गुप्ता, रामगंगा अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
11- कोटिया माइनर का निरीक्षण करते डीएम।
सिल्ट सफाई में सुस्ती देख जेई को लगाई फटकार
डीएम ने कोटिया व केवई माइनर का किया निरीक्षण