फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा जन्मने वाली प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा रक्तस्राव से प्रसूता की मौत
विज्ञापन


गाजीपुर। सीएचसी में बच्चे को जन्म देने वाली प्रसूता का रक्तस्राव रोक पाने में महकमा विफल रहा। लिहाजा 108 नंबर एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस देर से आई। परिजन प्रसूता को जिला अस्पताल की बजाय नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। यहां मौत हो गई। यह मामला सोमवार रात का है।

प्रसव पीड़ित सीमा(22) थाना क्षेत्र के कछपुरवा गांव में रहने वाले किसान राम लखन की पत्नी थीं। सोमवार की दोपहर प्रसव पीड़ा बढ़ने पर पति सीएचसी लेकर आए थे।
विज्ञापन


पति ने बताया कि यहां पर स्टॉफ ने प्रसव तो करा दिया लेकिन रक्तस्राव नहीं रोका जा सका। हालत नाजुक देखकर आशा बहू की निगहबानी में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पति का आरोप है कि 108 एंबुलेंस पौन घंटे बाद आई। इससे पत्नी की हालत और बिगड़ गई। एंबुलेंस मुहैया होने के बाद वह पत्नी को जिला महिला अस्पताल की बजाय नर्सिंग होम ले गए। यहां डाक्टर देखते, तब तक मौत हो गई।
विज्ञापन


गाजीपुर एसओ रमेश पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। वहीं परिजनों ने पुलिस के पचड़े से बचने के लिए मंगलवार को प्रसूता का अंतिम संस्कार कर दिया।

- सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर, एंबुलेंस देरी से मुहैया कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें