धाता को तहसील बनाने की मांग
धाता। धाता को तहसील बनाकर कौशांबी जिले में शामिल करने की मांग को लेकर धाता विकास खंड परिसर में धरना दिया गया।
धरने में प्रधान संघ, व्यापार मंडल एवं क्षेत्र की जनता ने निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राजस्व परिषद के अधिकारियों से भेंट कर धाता को कौशांबी में मिलाए जाने की बाबत बात रखेेंगे।
मांगों पर विचार न किए जाने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एक ओर जहां खागा तहसील को कौशांबी में मिलाने का वहीं के लोग विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ लोग धाता ब्लाक एवं विजयीपुर के गांवों को मिलाकर कोट से बिछियांवा मार्ग को सीमा मानकर कौशांबी में मिलाने एवं धाता को तहसील बनाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन सर्व समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, ननका केशरवानी, प्रधान संघ की तरफ से राम जी सिंह, रमेश सिंह, कौशांबी के किसान संघ अध्यक्ष अजय सोनी, अवधेश सिंह, अनंत सिंह, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, गया प्रसाद सिंह, प्रेम सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे।
- ब्लाक मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन