फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: व्यावसायिक कनेक्शन पर चल रहे 60 कॉलेज और अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली की लगातार आंखमिचौली और ओवरलोडिंग से परेशान विभाग समस्या को ढूंढ़ने में लगा है। जांच में सामने आया है कि बिजली कनेक्शन देने में बड़ा घालमेल है। घरेलू कनेक्शन में व्यवसाय संचालित हो रहे हैं और कॉलेज व अस्पताल व्यवसायिक कनेक्शन से उजाला कर रहे हैं। इस कारण ओवरलोडिंग बढ़ रही है। स्कूल और अस्पताल संचालित करने के लिए एलएमवी-4 (लो एंड मीडियम वोल्टेज) के तहत कनेक्शन लेना होता है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए ऊर्जा निगम ने चिह्निकरण अभियान चलाया है। इसमें शहर के 60 ऐसे व्यवसायिक कनेक्शन मिले हैं, जिनसे अस्पताल और स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनका भौतिक सत्यापन कर जुर्माना लगाते हुए एलएमवी-4 के कनेक्शन में बदला जाएगा। वहीं, घरेलू कनेक्शन पर प्रतिष्ठान चलाने वालों की भी सूची तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया से लोड की वास्तविकता की जानकारी होगी। उसी के मुताबिक तकनीकी यंत्र और उपकरण लगाए जाएंगे। इससे बिजली कटौती की समस्या कम होगी, वहीं विभाग का खजाना भी भरेगा। एसडीओ एमएम सिद्दीकी ने बताया कि यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
ऊर्जा निगम में घरेलू कनेक्शन का चार्ज 5.50 प्रति यूनिट है। व्यवसायिक का 7.50 रुपये और एलएमवी-4 का नौ रुपये प्रति यूनिट चार्ज है। प्रति यूनिट खर्च बचाने के लिए कनेक्शन लेने में लेनदेन भी किया जाता है, विभाग की सख्ती के बाद अब इस पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें