फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में 60.40 फीसदी मतदान

Fri, 23 Feb 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
वोट डालती युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग ब्लाकों में गुरुवार को चार सीटों पर पंचायत स्तरीय उपचुनाव हुआ। इसमें दो प्रधान पद व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 60.40 फीसदी वोट पड़े। इसमें प्रधान पद के लिए 68.73 प्रतिशत और बीडीसी में 50.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


सभी मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे के बाद ब्लाक मुख्यालय में मतपेटियां रखवाई गईं। बहुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत नहरखोर के तीन बूथों में वोट पड़े। पैनाकला खुर्द बूथ में 61 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 332 वोट पड़े। नहरखोर प्राथमिक विद्यालय के बूथ प्रथम में 330 वोट डाले गए। यहां 64.57 प्रतिशत मतदान हुआ। द्वितीय बूथ में 373 वोट और 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

खजुहा विकास खंड की मिस्सी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 1254 मतदाताओं ने वोट डाला। यहां पर 1747 मतदाता हैं। कंसाखेड़ा-खूंटाझाल में दो मतदान केंद्रों में वोट डाले गए। कंसाखेड़ा बूथ में 221 वोट पड़े, यहां 740 मतदाता हैं। खूंटाझाल बूथ में 248 मतदाताओं ने वोट डाला, यहां पर 549 मतदाता हैं।
विज्ञापन


थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार, हसवा ब्लाक के मलांव-रामपुर थरियांव बीडीसी वार्ड में 73.71 प्रतिशत वोट पड़े। मलांव बूथ में 97 वोट, शिवपुर मतदान केंद्र में 396 और रतीपुर बूथ में 401 वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें