फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बांटे बर्तन

Fri, 28 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र के 56 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को एमडीएम खाने के लिए बर्तन बांटे। महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरानी तहसील में बर्तन वितरण समारोह का शुभारंभ सपा के एमएलसी नरेश उत्तम ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा जोर शिक्षा को बढ़ावा देने पर है। शिक्षित समाज ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने कहा कि मुफ्त भोजन, ड्रेस व बस्ता वितरण की योजना सभी को पढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने फल और दूध वितरण व्यवस्था लागू करने के सीएम के फैसले पर विस्तार से चर्चा की। बीएसए विनय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, डीआईओएस नंदलाल यादव, एसडीएम वरुण पांडेय, महासचिव मोईन खां, चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी, पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह बच्चा, विधायक प्रतिनिधि सुनील उमराव मौजूद रहे।


नगर के स्कूलों में बांटे 3069 सेट बर्तन
फतेहपुर। नगर क्षेत्र में कुल 39 प्राथमिक और 17 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें 4510 बच्चे पंजीकृत हैं। कार्यक्रम स्थल पर 378 बच्चों को बर्तन मिले। कुल 3069 बर्तनों के सेट थानी व गिलास का वितरण हुआ।
विज्ञापन



कम होने पर और देंगे बर्तन
बीएसए ने बताया कि किसी भी स्कूल में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति नहीं रहती है। इसके बावजूद यदि किसी स्कूल में बच्चों को खाना खिलाने में बर्तन कम होते हैं तो और बर्तन देंगे।


कार्यक्रम हुआ सपा मय, बर्तन देकर मांगे वोट
बर्तन वितरण कार्यक्रम पूरी तरह सपा मय हो गया। बर्तनों में सपा रंग के स्टीकर लगे थे। वहीं विधायक मदन गोपाल वर्मा ने बच्चों से कहा कि आप लोग घर जाइए। अपने मम्मी-पापा, भाई-बहन से कहिए कि चुनाव में साइकिल को ही वोट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें