फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एनसीसी शिविर में 550 कैडेटों ने सीखा अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में सीएटीसी-72 एनसीसी प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शनिवार को 550 कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, फायरिंग और सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उन्हें अनुशासन, टीम भावना और देशसेवा की जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ब्रजेश पाठानिया के नेतृत्व में शिविर संचालित हुआ। इसमें कैडेटों की शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया गया। ड्रिल से एकरूपता और आदेशों के पालन का अभ्यास कराया गया।
फायरिंग प्रशिक्षण में प्रक्रियाओं और सुरक्षा सावधानियां बताई गईं। सैन्य गतिविधियों से सेना की कार्यप्रणाली और राष्ट्र के प्रति समर्पण का महत्व समझाया गया। कर्नल योगेंद्र चिनवान, सूबेदार दिवाकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों की निगरानी में प्रशिक्षण चला। शिविर का उद्देश्य कैडेटों को अनुशासित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाकर देश सेवा के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें