फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में दिल्ली के लिए चलेंगी 10 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली पर्व के लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली रूट में 10 बसों का संचालन किया जाएगा। साथ में 17 मार्च से 24 तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालक को 24 सौ रुपये प्रोत्साहन धनराशि देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

होली में घर जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। इसके लिए दिल्ली रूट में छह बसों की जगह पर 10 बसों का संचालन होगा। लखनऊ, बांदा, कानपुर, प्रयागराज रूट की लोकल बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम एमएल केसरवानी ने बताया कि प्रोत्साहन धनराशि के लिए चालक, परिचालकों को प्रत्येक दिन 300 किमी में 300 रुपये दिया जाएगा। लगातार आठ दिन ड्यूटी के साथ 2400 किमी बस से चलने पर 2400 रुपये मिलेगा। इस मानक को पूरा करने वाले चालक, परिचालक को 24 सौ रुपये प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें