फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत उत्सव आज, मां सरस्वती की बरसेगी कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वसंत पंचमी का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का आयोजन होगा। वसंतोत्सव को लेकर आयोजकों में उत्साह देखा जा रहा है। स्कूल-कालेजों में पूजा-पाठ के साथ सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। अयोध्या कुटी में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह मां सरस्वती की पूजा करेंगे।
विज्ञापन



आचार्य पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। बसंत पंचमी के दिन छात्र-छात्राओं को मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। वसंत पंचमी के दिन अयोध्या कुटी में जिलाधिकारी विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि आचार्य मंत्रोच्चारण के बीच पूजा कराएंगे। इसके बाद

प्रसाद वितरण कराया जाएगा। वहीं व्यापार मंडल और संस्कार टीम के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि अरबपुर में गरीब बच्चों को कपड़े वितरित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


आचार्य पंडित कृष्णदत्त अवस्थी ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर पीले धारण करें और बच्चों को भी इसी तरह तैयार करें। पूजन स्थल पर चौकी लगाकर लाल वस्त्र के आसन पर मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर लगा दें। पास में श्री गणेश की प्रतिमा लगाएं। गणेश जी और मां सरस्वती ज्ञान और बुद्धि के

देवता हैं। गणेश जी हर पूजन कार्य में सबसे पहले पूजे जाते हैं। दोनों देवी-देवताओं को आचमन करके स्नान कराएं। इसके बाद गणेश वंदना और सरस्वती आरती चालीसा का पाठ करें। नई कलम और पुस्तक पर रोली से पूजा कर कलम से पुस्तक पर श्रीगणेशाय नम: और ओम श्री सरस्वत्यै नम: नाम लिखें। रोली से स्वास्तिक बनाएं और चावल चढ़ाएं।
विज्ञापन

वसंत उत्सव आज, मां सरस्वती की बरसेगी कृपा
गंगा स्नान के साथ होगी विद्या की देवी की आराधना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें