फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी बीनती महिला को वाहन ने कुचल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सड़क किनारे पेड़ की लकड़ी बीन रही ऊषा देवी (60) को सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन कुचलते हुए भाग निकला। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए। दोनों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

थाना के वलीपुर गांव के किसान चैतू की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पत्नी ऊषा देवी लकड़ी बीन रही थी। सोमवार दोपहर फुलवामऊ गांव मोड़ के पास कस्बे से शहर की ओर जा रहे वाहन ने कुचल दिया। भागने के चक्कर में वाहन ने बाइक सवार रामदास के सगे बेटे मोहन और पप्पू को भी घायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों शहर से कस्बे लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब महिला की मौत हो चुकी थी। एसओ धीरेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों को इत्तला कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा कर भागे वाहन के बारे में कुछ सुराग लगे हैं।

लकड़ी बीन रही महिला को कुचला, मौत
बाइक सवार भाइयों को भी टक्कर मारी, दोनों भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें