फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 120 जैक से साढ़े तीन फीट ऊपर उठाया 50 साल पुराना मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी नरसिंह सेंगर ने 50 साल पुराने मकान को तोड़ने के बजाय तकनीक से सुरक्षित रखा है। खेमकरनपुर-किशनपुर मार्ग किनारे स्थित 120 वर्ग फीट के मकान को 120 जैक से जमीन से साढ़े तीन फीट ऊपर उठाया गया। सड़क ऊंची होने के कारण नरसिंह का मकान नीचे हो गया था। यह मकान उनके बड़े भाई विजय सिंह सेंगर ने बनवाया था। भाई की निशानी बचाने के लिए उन्होंने इसे ऊपर उठाने का फैसला किया। बहराइच के ठेकेदार बिट्टू यादव ने डेढ़ ईंट से बने मकान को जैक के सहारे उठवाया। अब इसकी मरम्मत कराई जाएगी। ठेकेदार की टीम एक से छह मंजिल तक के मकान भी जैक से उठा सकती है। जरूरत पड़ने पर मकान को दूसरी जगह शिफ्ट भी किया जाता है। यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें