फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक अप्रैल से टोल टैक्स में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में संचालित तीन टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे के बड़ौरी और खागा कटोघन टोल प्लाजा पर पूर्व निर्धारित टोल रेट में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह जिंदपुर टोल प्लाजा पर भी टोल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

बड़ौरी और खागा टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहनों को अब एक बार गुजरने पर 125 रुपये, वापसी यात्रा के साथ 190 रुपये देने होंगे। 50 दिन की एक तरफ की पास यात्रा के लिए 4245 रुपये और जिले के व्यावसायिक वाहनों को 65 रुपये देने होंगे।
हल्के भाड़ा वाहनों के लिए एक बार की यात्रा में 205 रुपये, वापसी यात्रा में 310 रुपये, 50 दिन की एक तरफ की पास पर 6830 रुपये और जिले के भारी वाहनों को 105 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

बस और ट्रक के लिए एक बार की यात्रा में 430 रुपये, वापसी यात्रा के साथ 645 रुपये, 50 दिन की एक तरफ की पास में 14,375 रुपये और स्थानीय वाहनों के लिए 215 रुपये टैक्स देना होगा।
थ्री एक्सल वाहन पर एक बार की यात्रा में 470 रुपये, दोनो साइड की यात्रा में 705 रुपये, 50 दिन के पास में 15,685 रुपये और जिले के वाहनों के लिए 235 रुपये देना होगा।
भारी वाहनों में चार से छह पहिया वाहनों पर एक बार की यात्रा 675 रुपये, वापसी यात्रा 1015 रुपये, 50 दिन की पास 22,545 रुपये और जिले के वाहनों के लिए 340 रुपये टैक्स तय किया गया है।
सात पहिया से अधिक वाहनों के लिए एक बार की यात्रा 825 रुपये, वापसी यात्रा 1235 रुपये, 50 दिन की पास 27,445 रुपये और जिले के वाहनों के लिए 410 रुपये देना होगा।
बड़ौरी टोल प्लाजा के मैनेजर मयंक शर्मा ने बताया कि एनएचएआई के आदेश पर एक अप्रैल से टोल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए टोल पर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें