फतेहपुर। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम श्रुति ने सरौली गोशाला का औचक निरीक्षण किया। 44 गोवंश बिना ईयर टैगिंग के मिले। इस पर पशु चिकित्सकों को फटकार लगाई और तीन दिन में ईयर टैगिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र के सरौली जय मां दुर्गा गोशाला निरीक्षण में 276 गोवंश पाए गए। इसमें 232 गोवंश ईयर टैगिंग के मिले। 44 गोवंशों को टैगिंग नहीं मिली। इसके बाद भंडारणगृह में पशु आहार, चूनी, चोकर और भूसा की उपलब्धता देखी।
डीएम ने कहा कि गोशाला में झगड़ालू गोवंशों को अलग शेड में रखा जाए। हरे चारे की उपलब्धता में सात बीघे की जानकारी मिली। इस कहा कि हरे चारे की उपलब्धता और बढ़ाई जाए। ताकि गोवंशों को पर्याप्त चारा दिया जा सके। गोशाला की सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। गोशाला में निर्माणाधीन वर्मी कंपोस्ट की गुणवत्ता देखी। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रधान अतुल कुमार सिंह मौजूद रहे।
गोशाला में नलकूप लगवाने के दिए निर्देश
अमौली। सीडीओ सूरज पटेल ने ब्लाक क्षेत्र के मंगलपुर टकौली गोशाला का निरीक्षण किया। गर्मी में गोवंशों को पीने के पानी की उपलब्धता कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि पानी के लिए नलकूप लगवाया जाए। मंगलपुर टकौली में गोवंशों के पीने का गंदा पानी देखकर सीडीओ नाराजगी जताई। कहा कि गोशाला में नलकूप लगाया जाए। बीडीओ विपुल विक्रम सिंह को निर्देश दिया कि फरवरी और मार्च महीने के चारा का भुगतान कराया जाए। संवाद