फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्मा चौराहा पर लगा लंबा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वर्मा चौराहा-सब्जी मंडी रोड पर आड़ा -तिरछा वाहन खड़ा होने से मंगलवार को जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लोग परेशान हुए। बाद में पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर यातायात ठीक कराया।
विज्ञापन

बता दें कि सब्जी मंडी रोड व वर्मा चौराहा-कलक्टरगंज रोड पर लोग अक्सर सड़क पर ही आड़ा-तिरछा वाहन खड़ा कर देते हैं।

मंगलवार दोपहर इसी वजह से जाम लगा। बाइक व साइकिल सवार भी इस जाम में आधा घंटा तक फंसे रहे। तिराहा, चौराहा व ज्यादा दुकानों वाली जगह पर अक्सर जाम लगता है। ज्वालागंज, सदर अस्पताल, पटेल नगर और पत्थर कटा चौराहा के पास पुलिसकर्मी लगने के बाद भी लोग वाहन आड़ा-तिरछा खड़ा कर निकल लेते हैं। जब लंबा जाम लग जाता है तक पुलिसकर्मी परेशान होकर खीझते हुए जाम हटाते हैं। ऐसे में उनकी अभद्रता का शिकार भी लोगों को होना पड़ता है। इलाकाई लोगों का कहना है कि जाम की वजह ई-रिक्शा चालक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें