फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में इकलौते बेटे समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज और गाजीपुर थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में मंगलवार रात दो लोगों की मौत हो गई। हादसों से परिजनों में कोहराम मच गया। एक परिवार का त्योहार के मौके पर इकलौता चिराग बुझ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी कालीचरण का बेटा रामकिशोर (30) भट्ठा मजदूर था। वह मोपेड से बहनोई पुत्तन के घर गया था। घर से वापस लौटते वक्त गाजीपुर के क छपुरवा गांव पहुंचा था। तभी किसी वाहन की टक्कर से खंती में गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना पर बहनोई और ग्रामीण पहुंचे। उसे

जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी जुगनी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। उसके तीन बच्चों में दो बेटियां खुशी, सोनाक्षी और विकास हैं। परिजनों ने बताया कि रामकिशोर परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार के पास खेत भी नहीं है। उसकी कमाई से परिवार का जीवन यापन होता था। थानेदार अर्जुन सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी छोटेलाल (65) साइकिल से घर जा रहे थे। गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल को गंभीर चोट आई। डाक्टरों ने किसान को पीएचसी से रेफर किया। कानपुर लेकर जाते वक्त रास्ते में सांसे थम गई। थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हादसों में इकलौते बेटे समेत दो की मौत
- त्योहार के मौके पर परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें