फतेहपुर। कलक्ट्रेट गांधी सभागार में बुधवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने विद्यालयों के मध्याह्न भोजन की समीक्षा की। विजयीपुर ब्लाक के कछरा गांव में मध्याह्न भोजन न बनाए जाने पर सीडीओ को प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि टास्क फोर्स के सदस्य प्रत्येक महीने में 5-5 स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण करें। इसकी रिपोर्ट बीएसए को उपलब्ध कराएं। जिन स्कूलों में तीन दिन से भोजन नहीं बन रहा है। उनको सूचीबद्ध करें। कछरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में भोजन नहीं बन रहा है। प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मिड-डे-मिल बनवाने
का काम शुरू करा दिया जाए। रसोइयों को समय से मानदेय देने का बीएसए को निर्देश दिया। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों की जमीन से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए। विद्यालयों की जमीन का सीमांकन
करा कर चहारदीवारी, शौचालय बनवाए जाएं। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जिन विद्यालयों में गैस कनेक्शन नहीं हैं, वहां तुरंत कनेक्शन दिलाएं। इस मौके पर सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम प्रेमप्रकाश तिवारी, सुनील कुमार गौड़, प्रहलाद सिंह, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ रमेशचंद्रा मौजूद रहे।
3- शिक्षा विभाग की बैठक लेते डीएम आंजनेय कुमार सिंह। अमर उजाला
कछरा प्रधान के खिलाफ होगी कार्रवाई
- कलक्ट्रेट भवन में जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक
- भोजन न बनने वाले स्कूलों को सूचीबद्ध के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो