फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी ने मारा छापा, बंद मिला गन्ना क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धाता (फतेहपुर)। क्षेत्र में गरीबों को कंबल बांटने गई केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को गन्ना किसानों ने घेरकर समस्याएं बताई। साध्वी ने दो गन्ना क्रय केंद्रों में छापा मारा तो क्रय केंद्र बंद मिले। साध्वी ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्र में धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
धाता ब्लाक के भीमपुर गांव में गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गन्ना किसानों आनंद सिंह, लल्लू सिंह ने साध्वी को गन्ना क्रय केंद्र वालों की शिकायत की। बताया कि प्रत्येक किसान से प्रति ट्राली अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


प्रति ट्राली एक हजार से लेकर बार सौ रुपये एवं प्रति क्विंटल कटौती की जा रही है। जो किसान गन्ना बोए हैं, उसको पर्ची नहीं दी जा रही है, फर्जी पर्चियां बनाई जा रही है। इस पर साध्वी ने अइमापुर गन्ना क्रय केंद्र में छापा मारा। यहां दस बारह दिन से ट्रैक्टर तौला नहीं जा रहा है जिससे गन्ना सूख रहा है। साध्वी आमद रजिस्टर भी ले आईं।

इसके बाद धाता वाले क्रय केंद्र में भी छापा मारा। इस दौरान विधायक कृष्णा पासवान भी रही। साध्वी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धाता जननी सुरक्षा लेबर रूम देखा और डाक्टर से बात की।
विज्ञापन



धाता के लिए चीनी मिल की कराई स्वीकृति - साध्वी
धाता(फतेहपुर)। ब्लाक के भीमपुर गांव में साध्वी निरंजन ज्योति ने गरीबों को 151 कंबल बांटे। कहा कि मैने ही इस जिले को पिछड़ा जिला घोषित कराया है। धाता में चीनी मिल पास कराई है, जमीन की तलाश की जा रही है। अधिक से अधिक पेंशन गरीबों को दिलाने के लिए डीएम को निर्देश दिए हैं। गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह के लिए जो खर्च आएगा वह दिया जाएगा। जिले के विकास के लिए सड़कों के प्रस्ताव जिला योजना से लेकर शासन स्तर तक भेजा जाएगा। धाता से दामपुर रोड भी तत्काल बनवाई जाएगी। इस मौके पर विजय सिंह, वाल्मीकि सिंह, दीप पटेल, राजेंद्र गर्ग, उदयभान सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल, सर्वेश सिंह, अंशु सिंह, सुभाष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें